Home » लेटेस्ट न्यूज़ » चंडीगढ़ स्टेशन पर बड़ी लापरवाही: बोर्डिंग से पहले रवाना हुई शताब्दी, यात्री गिरा, मची अफरा-तफरी

चंडीगढ़ स्टेशन पर बड़ी लापरवाही: बोर्डिंग से पहले रवाना हुई शताब्दी, यात्री गिरा, मची अफरा-तफरी

Picture of haryanadhakadnews

haryanadhakadnews

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई, जब कालका–नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12006) अपने निर्धारित ठहराव समय से पहले ही प्लेटफॉर्म से रवाना हो गई। ट्रेन के समय से पहले चलने के कारण कई यात्री पूरी तरह बोर्डिंग भी नहीं कर पाए, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक ट्रेन चलने से यात्रियों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा एक यात्री संतुलन बिगड़ने से प्लेटफॉर्म पर गिर पड़ा। इसके बाद यात्रियों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए खुद ही चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका।

घटना से नाराज यात्रियों ने रेलवे प्रशासन की इस गंभीर लापरवाही को लेकर रेल मंत्री को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शिकायत दर्ज कराई। यात्रियों का आरोप है कि इस तरह की कार्यप्रणाली न केवल यात्रियों की सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि रेलवे के सुरक्षा मानकों पर भी सवाल खड़े करती है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए अंबाला रेल मंडल के अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, पावर केबिन से लेकर स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तक खंगाली जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि ट्रेन निर्धारित समय से पहले किस परिस्थिति में रवाना हुई।

रेलवे प्रशासन ने जांच के बाद दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हालांकि, इस घटना ने एक बार फिर रेलवे की परिचालन और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

#Chandigarh
#ShatabdiExpress
#IndianRailways
#PassengerSafety
#RailwayNegligence
#BreakingNews
#RailwayUpdate

haryanadhakadnews
Author: haryanadhakadnews

MY LOGIN

Leave a Comment

Poll

क्या आप \"Haryana Dhakad News.\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment