
धाकड़ न्यूज : सड़क के बीच में गाने पर नाचते हुए वीडियों बनाना एक महिला का भारी पड़ गया जब उस पर एफआईआर दर्ज हो गई। मामला है चंडीगढ़ में सड़क के बीच में गाने पर नाचते हुए वीडियो बनाने का। बताया जा रहा है कि यह महिला चंडीगढ़ में कार्यरत एक पुलिस कर्मचारी की पत्नी है। ट्रेफिक में बाधा डालने के नाम पर एक पुलिस कर्मचारी ने ही इस महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इस महिला की साथी महिला पर भी मामला दर्ज किया गया है जो इसका वीडियो शूट कर रही थी।
जानिए पूरा मामला
यह मामला है 20 मार्च का। पुलिस थाना-34 में हड कांस्टेबल जसबीर की शिकायत के अनुसार चंडीगढ़ के सेक्टर -20 में गरुद्वारा चौक पर एक महिला 20 मार्च को आई। उसने वहां सड़क के बीच में नाचना शुरू कर दिया। उसकी साथी महिला वहां पर उसका वीडियो शूट कर रही थी। महिला वाहनों के सामने नाच रही थी। आसपास के लोग भी महिला के डांस को देख रहे थे। जिस कारण यातायात प्रभावित हो रहा थो।
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 19
Users Yesterday : 21
Users Last 7 days : 138