हरियाणा धाकड़ न्यूज: हरियाणा में गुरुग्राम के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एयर होस्टेस के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है जिस समय यह घटना हुई उस समय एयर होस्टेस वेंटिलेटर पर थी इस वजह से वह विरोध नहीं कर सकी न ही किसी को बता सकी।
अस्पताल का एक मेल स्टाफ एयर होस्टेस के प्राइवेट पार्ट को छू रहा था उसे समय दो महिला नर्स भी वहां मौजूद थी और यह सब देखती रही। लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया, अस्पताल में 13 अप्रैल को डिस्चार्ज होने के बाद एयर होस्टेस ने पति को पूरी घटना बताई। इसके बाद उन्होंने लीगल एडवाइजर के साथ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। एयर होस्टेस गुरुग्राम में ट्रेनिंग लेने आई थी जहां वह एक होटल में ठहरी थी, यहां स्विमिंग पूल में उसकी तबीयत बिगड़ गई इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुग्राम पुलिस ने प्रवक्ता ने कहा कि पीड़ित के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कर लिए गए हैं।
पुलिस ने एयर होस्टेस के ब्यान दर्ज कर लिए है
फाइव स्टार होटल में पानी में डूबने से तबीयत बिगड़ी एयर होस्टेस ने बताया कि वह एयरलाइंस कंपनी में काम कर रही है। एयरलाइन कंपनी की तरफ से गुरुग्राम में ट्रेनिंग लेने आई थी। यहां वह एक फाइव स्टार होटल में रुकी इस दौरान पानी में डूबने से उसकी तबीयत खराब हो गई थी। उसे एक निजी हड़ताल में भर्ती कराया गया था।

वेंटिलेटर पर थी तो छेड़छाड़ की डर की वजह से बोल ना सकी
एयर होस्टेस ने बताया 5 अप्रैल को उसे गुरुग्राम में ही एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। उसकी हालत देखते हुए अस्पताल में उसे वेंटिलेटर पर रखा गया 6 अप्रैल को अस्पताल के ही एक मेल स्टाफ ने उससे छेड़छाड़ की उसे वक्त वहां खड़ी फीमेल स्टाफ की मेंबर देख रही थी वह उसे वक्त अर्ध बेहोश की हालत में थी उसे सब महसूस हो रहा था लेकिन वेंटीलेटर होने की वजह से वह कुछ बोल ना सकी।
फिर दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया
एयर होस्टेस ने 13 अप्रैल को उसने अपने पति को यौन उत्पीड़न के बारे में बताया था पति ने उसे दूसरे अस्पताल में भर्ती कर दिया। और वहां उसका इलाज हुआ। फिर उन्होंने अपने लीगल एडवाइजर को बुलाया , एडवाइजर से सलाह लेने के बाद पति ने डायल 112 की टीम को सूचना दी। इसके बाद थाना सदर पहुंच कर लीगल एडवाइजर के सामने पुलिस को शिकायतदी थी।

पुलिस प्रवक्ता बोले सीसीटीवी खंगाल रहे हैं जल्द आरोपी को पकडेंगे
इस बारे में पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम द्वारा पीड़िता के मजिस्ट्रेट के समक्ष ब्यान कराए जा चुके हैं। पुलिस की टीम द्वारा अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ख्ंगाल रही है पुलिस की टीम जल्द ही आरोपी की पहचान करके उसे गिरफ्तार कर लेगी।
अस्पताल प्रबंधन ने कहा सीसीटीवी फुटेज और दस्तावेज पुलिस को सौंपे
वहीं अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि मरीज की शिकायत के बारे में पता चला है अधिकारियों द्वारा की जा रही मामले की जांच में पूरा सहयोग करेंगे। अस्पताल से सीसीटीवी फुटेज और दस्तावेज पुलिस को सौंप दिए गए हैं।
for more latest news: https://haryanadhakadnews.com/
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 19
Users Yesterday : 21
Users Last 7 days : 138