क्षेत्र के खेड़ी गांव में सोमवार शाम एक बुजुर्ग दंपती द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या किए जाने की घटना से पूरे गांव और आसपास के इलाकों में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। इस हृदयविदारक घटना में 63 वर्षीय रामचंद्र और उनकी 60 वर्षीय पत्नी महेंद्रो देवी की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक दंपती अपने बेटे संजय उर्फ धोलू से अलग गांव में रह रहे थे। सोमवार देर शाम दोनों ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ समय बाद जब उनकी तबीयत बिगड़ी, तो ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई।
ग्रामीण तत्काल दोनों को अस्पताल ले जाने के लिए निकले, लेकिन रास्ते में ही महेंद्रो देवी ने दम तोड़ दिया। वहीं, रामचंद्र को गंभीर हालत में सिरसा के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है और परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पूरे गांव में इस घटना को लेकर गहरा शोक व्याप्त है।
#KhediVillage #SuicideCase #ElderlyCouple #PoisonCase #VillageNews #Sirsa #TragicNews
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 19
Users Yesterday : 21
Users Last 7 days : 138