Home » हरियाणा » खुशखबरी: हिसार वासियों के लिए बड़ी सौगात, चंडीगढ़ व गुरुग्राम के लिए चलेगी नई ट्रेन

खुशखबरी: हिसार वासियों के लिए बड़ी सौगात, चंडीगढ़ व गुरुग्राम के लिए चलेगी नई ट्रेन

रेलवे की बड़ी सौगात
Picture of haryanadhakadnews

haryanadhakadnews

धाकड़ न्यूज: हिसार जिले को दो नई ट्रेनिंग मिली है इसके साथ ही चंडीगढ़ और गुरुग्राम से सीधे रेल संपर्क का हिसार वासियों का सपना साकार हो गया है। रेल मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। 1966 में हरियाणा के गठन के बाद हिसार को सीधे चंडीगढ़ और गुरुग्राम से जोड़ने की मांग उठाई जा रही थी। रेल मंत्रालय नई दिल्ली से जारी सूचना के अनुसार ट्रेन संख्या 64563-64 अंब अंदोरा-अंबाला कैंट वाया चंडीगढ़ ट्रेन को अब फास्ट ट्रेन के रूप में हिसार के रायपुर तक चलाया जाएगा।

ट्रेन संख्या 64564 अंब अंदोरा अंबाला से अपराह 3:00 बजे चलकर अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र जंक्शन, कैथल, नरवाना,  जाखल, उकलाना, बरवाला होते हुए रात 1:00 बजे हिसार के रायपुर पहुंचेगी। इसी ट्रेन संख्या 64563 रात 2.25 बजे हिसार के रायपुर से चलकर 7:20 अंबाला कैंट और 12:40 पर अंब अंदोरा पहुंचेगी।

हिसार के लिए खुशखबरी
रेवले स्टेशन खड़ी टेन।

गुरुग्राम जाने वाली ट्रेन का यह रहेगा समय

सरकार ने दिल्ली से रेवाड़ी के बीच वाया गुरुग्राम चलने वाली ट्रेन संख्या 54085-86 को फास्ट पैसेंजर ट्रेन के रूप में विस्तार देने के लिए हिसार के सातरोड़ तक चलाने का फैसला किया है। ट्रेन संख्या 54085 दिल्ली से प्रातः 7:00 बजे चलकर 9:40 पर रेवाड़ी और दोपहर बाद 1.35 बजे सात रोड़ पहुंचेगी।
इसके बाद ट्रेन संख्या 54086 सातरोड से दोपहर 2.10 बजे चलकर 5.30 बजे रेवाड़ी रात 9:00 बजे हिसार पहुंचेगी।
यह ट्रेन रेवाड़ी से जाटुसाना, कोसल, झारली, चरखी दादरी, भिवानी, बवानी खेड़ा, हांसी होते हुए सातरोड़ पहुंचेगी। रेल मंत्रालय द्वारा अधिसूचना के अनुसार इन दोनों ही ट्रेनों के संचालन की तिथि को सूचना शीघ्र जारी की जाएगी।

सावित्री जिंदल के निरंतर प्रयास से चली ट्रेन

सावित्री जिंदल ने इन दोनों ट्रेनों को हिसार वासियों को बड़ी सौगात बताते हुए कहा है कि वह निरंतर रेल अधिकारियों के संपर्क में थी इनके संचालन से चंडीगढ़ और गुरुग्राम समेत अनेक शहरों से हिसार वासियों के बेहतर संपर्क बनेंगे। और रोजगार, शिक्षा स्वास्थ्य सेवाओं तक उनकी पहुंच आसान होगी।

https://haryanadhakadnews.com/wp-admin/post.php?post=6375&action=edit

For More Latest News: https://haryanadhakadnews.com

व्हाटसअप चैनल लिंक: https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12

haryanadhakadnews
Author: haryanadhakadnews

MY LOGIN

Leave a Comment

Poll

क्या आप \"Haryana Dhakad News.\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स