प्रदेश में तेजी से मौसम बदल रहा है। मंगलवार को प्रदेश में सुबह के समय धुंध छाई रही। इसके कारण हिसार में दृश्यता शून्य दर्ज की गई। साथ ही बुधवार को प्रदेश के 10 जिलों में गहरी धुंध का आरेंज अलर्ट तो 14 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञानियों ने शीत लहर चलने के कारण तापमान में भी गिरावट की संभावना व्यक्त की है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से लगातार धुंध की चेतावनी जारी की जा रही है। मंगलवार को प्रदेश के अधिकतर जिलों में सुबह तक धुंध रही। गहरी धुंध के कारण वाहन चालकों को ज्यादा दूर तक दिखाई नहीं देर रहा था। इसी प्रकार मंगलवार से ही शीत हवाएं भी चलनी शुरू हो गई है। उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने के कारण आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं अभी 27 दिसंबर तक लगातार गहरी धुंध प्रदेश में छाई रह सकती है। दूसरी तरफ नारनौल का न्यूनतम तापमान भी नीचे गिर कर 5.5 डिग्री तक पहुंच गया।
– आरेंज अलर्ट : अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार व जींद।
– यलो अलर्ट : पंचकूला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, भिवानी व चरखी दादरी।
तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
जिला
न्यूनतम
अधिकतम
अंबाला
11
21.5
भिवानी
6
18
फरीदाबाद
8.5
25.1
गुरुग्राम
9.8
22.6
हिसार
8.1
19.2
करनाल
8.8
22.8
नारनौल
5.5
16.5
पानीपत
8.3
18.4
रोहतक
9.2
20.6
सिरसा
9.6
18.3
#HaryanaWeather #FogAlert #ColdWave #TemperatureDrop #WeatherUpdate #HaryanaNews #WeatherAlert #WinterSeason #FoggyMorning #BreakingNews #MeteorologyIndia #HaryanaDistricts #WeatherReport #SafetyAlert #HindiNews
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 19
Users Yesterday : 21
Users Last 7 days : 138