Home » राष्ट्रीय » कोहरे की चादर से ढका उत्तर भारत, दिल्ली से बिहार तक गिरा तापमान; इन राज्यों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट

कोहरे की चादर से ढका उत्तर भारत, दिल्ली से बिहार तक गिरा तापमान; इन राज्यों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट

Picture of haryanadhakadnews

haryanadhakadnews

उत्तर भारत में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। तापमान में लगातार गिरावट जारी है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी और बिहार में कोहरे की चादर देखने को मिल रही है। इस कारण दृश्यता काफी कम हो गई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड की संभावना नहीं है, लेकिन मौसम ऐसा ही बने रहने की उम्मीद है। इधर, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पढ़ रहा है। बच्चों और बुजुर्गों को सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इन राज्यों में बदल सकता है मौसम का मिजाज

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में आज शाम से मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल सकता है। इन राज्यों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है।

हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है। वहीं, दक्षिण भारत के कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

दिल्ली के मौसम का हाल

देश की राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता लगातार खराब श्रेणी में बनी हुई है। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए राजधानी में ग्रेप चार की पाबंदियां लागू कर दी गई हैं। इस बीच IMD ने बताया कि रविवार और सोमवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि, बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

कई राज्यों में कोहरे की चेतावनी

आईएमडी ने देश के कई राज्यों में शीतलहर और कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है। छत्तीसगढ़, ओडिशा में गंभीर शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार में भी पिछले कुछ दिनों से कोहरा छाया हुआ है। अगले कुछ दिनों तक यह स्थिति बनी रहने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

बढ़ती ठंड पर क्या है आईएमडी का अपडेट?

मौसम विभाग का कहना है कि कोहरा और शीतलहर का वो दौर अभी शुरू नहीं हुआ है, तो दिसंबर के माह में होना चाहिए। इसका सीधा मतलब है कि कड़ाके की ठंड के लिए अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। विभाग के अनुसार, उत्तर, मध्य, पूर्वी और पश्चिमी भारत में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

विभाग ने बताया कि बिहार और उत्तर प्रदेश में भी सर्दी अभी पूरी तरीके से अपना असर नहीं दिखा रही है। सुबह और शाम को ठंड महसूस हो रही है। कुछ जगहों पर घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है। हालांकि, तापमान में लगातार गिरावट देखने को नहीं मिल रही है। दोपहर में खिली धूप से लोगों को राहत भी महसूस हो रही है।

haryanadhakadnews
Author: haryanadhakadnews

MY LOGIN

Leave a Comment

Poll

क्या आप \"Haryana Dhakad News.\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment