Home » हरियाणा » केन्द्र व राज्य सरकार आमजन लोगों की सुविधा के लिए 24 घंटे कर रही काम :नायब सिंह सैनी

केन्द्र व राज्य सरकार आमजन लोगों की सुविधा के लिए 24 घंटे कर रही काम :नायब सिंह सैनी

Picture of haryanadhakadnews

haryanadhakadnews

 

धाकड़ न्यज, लाडवा : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को देर सायं लाडवा के एक निजी पैलेस में भाजपा की तरफ से आयोजित सक्रिय सदस्यता अभियान कार्यक्रम में कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार आमजन लोगों की सुविधा के लिए 24 घंटे काम कर रही है। इस देश व प्रदेश में समाज के अंतिम व्यक्ति की समस्या और सोच को जहन में रखकर जनकल्याणकारी योजनाएं तैयार की जा रही है। इन योजनाओं से समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान हो रहा है। इससे पहले नायब सिंह सैनी, सांसद नवीन जिंदल, तजेन्द्र सिंह गोल्डी, सुभाष सुधा, धर्मवीर मिर्जापुर, राहुल राणा ने भारत माता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए और दीप शिखा प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा हल्का के कार्यकर्ताओं व आमजन के मन की बात सुनी। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं भी रखी, मुख्यमंत्री ने कहा कि एक-एक व्यक्ति की समस्या का समाधान किया जाएगा।

 

लोगों की समस्याएं सुनते नायब सिंह सैनी

एक-एक योजना हर व्यक्ति तक पहुंचाना कार्यकर्ता का दायित्व

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केन्द्र और प्रदेश की तमाम योजनाओं को सक्रिय भाजपा कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा और कहा कि सरकार की एक-एक योजना समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सक्रिय कार्यकर्ता का मुख्य दायित्व है। इस प्रदेश में जिस प्रकार भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने संघर्ष से ट्रिपल इंजन की सरकार को बनाया है,ठीक उसी प्रकार इस ट्रिपल इंजन की सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय कार्यकर्ता अपनी अहम भूमिका अदा करेंगे। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रदेशवासियों को करोड़ों रुपए की सौगात देने के लिए हरियाणा में आ रहे है। प्रधानमंत्री हिसार में एयरपोर्ट का उदघाटन और यमुनानगर में 800 मैगावाट के थर्मल प्लांट का शिलान्यास सहित अनेक परियोजनाओं की सौगात देंगे।

भाजपा आज विश्व का सबसे मजबूत संगठन: नवीन जिंदल

नवीन जिंदल

भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन में सांसद नवीन जिंदल ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा आज विश्व का सबसे मजबूत संगठन है और एक-एक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से अपनी भूमिका अदा कर रहा है। भाजपा के जिला अध्यक्ष तजेन्द्र सिंह गोल्डी ने मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में सक्रिय कार्यकर्ताओं ने चुनावों में खूब संघर्ष किया। इस संघर्ष ने एक नए इतिहास को जन्म दिया और प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनी है। हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस कार्यक्रम के मंच का संचालन भाजपा नेता डा. गणेश दत्त ने किया।

कार्यक्रम
आयोजित सक्रिय सदस्यता अभियान कार्यक्रम में माैजूद।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर नगरपालिका की अध्यक्षा साक्षी खुराना, मुख्यमंत्री के कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी, मंडल अध्यक्ष लाडवा शिव गुप्ता, मंडल अध्यक्ष बाबैन विकास जालखेडी, गुढा से नरेन्द्र दबखेडा, पिपली से अमरेन्द्र सिंह,महामंत्री जसविन्द्र सिंह सैनी, डा. गणेश दत्त, प्रदीप सहगल, अनिल गुप्ता,सोहन लाल रामगढ रोड, सतप्रकाश शर्मा आदि उपस्थित थे।

haryanadhakadnews
Author: haryanadhakadnews

MY LOGIN

Leave a Comment

Poll

क्या आप \"Haryana Dhakad News.\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स