कतर की जेल में पिछले दो वर्षों से बंद पूर्व नौसेना अधिकारी पूर्णेंदु तिवारी (65) की रिहाई को लेकर परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। इस मामले में उनकी बहन डॉ. मीतू भार्गव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप की अपील करते हुए अपने भाई को स्वदेश वापस लाने की गुहार लगाई है। उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी इस संवेदनशील मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है।
उल्लेखनीय है कि ग्वालियर निवासी पूर्णेंदु तिवारी उन आठ पूर्व नौसेना अधिकारियों में शामिल हैं, जिन्हें दिसंबर 2023 में कतर के अमीर की ओर से माफी दी गई थी। इसके बावजूद पूर्णेंदु अब तक कतर की जेल में बंद हैं।
फरवरी 2024 में माफी के बाद सात पूर्व नौसेना अधिकारी भारत लौट आए थे, लेकिन पूर्णेंदु तिवारी को दोहा की जेल से रिहा नहीं किया गया। इस स्थिति ने परिजनों के साथ-साथ आम लोगों के बीच भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
परिजन अब केंद्र सरकार से कूटनीतिक स्तर पर ठोस कदम उठाने की उम्मीद कर रहे हैं, ताकि पूर्णेंदु तिवारी को जल्द से जल्द भारत लाया जा सके।
#QatarJail #IndianNavyVeteran #PurnenduTiwari #PMModi #SJaishankar #IndianInQatar #Diplomacy
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 19
Users Yesterday : 21
Users Last 7 days : 138