ऑस्ट्रेलिया ने पिछले सप्ताह भारत में बिक रही एंटी-रेबीज वैक्सीन को लेकर एक अहम चेतावनी जारी की है। ऑस्ट्रेलियाई स्वास्थ्य एजेंसियों के अनुसार, इंडियन इम्यूनोलॉजिकल्स लिमिटेड (IIL) द्वारा निर्मित एंटी-रेबीज वैक्सीन अभयराब (R) की नकली खुराकें 2023 के अंत से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध कराई जा रही हैं।
ऑस्ट्रेलियाई तकनीकी सलाहकार समूह (ATAGI) की ओर से जारी चेतावनी में कहा गया है कि नकली और पंजीकृत वैक्सीन के बीच फॉर्मूलेशन, पैकेजिंग, लेबलिंग और निर्माण प्रक्रिया में स्पष्ट अंतर पाए गए हैं। एजेंसी ने इसे सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर चिंता का विषय बताया है।
ATAGI ने यह भी आगाह किया है कि जिन लोगों को नकली एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई गई है, उन्हें रेबीज से पूर्ण सुरक्षा नहीं मिल सकती। एहतियातन ऐसे लोगों को वैक्सीन की नई और प्रमाणिक खुराक लेने की सलाह दी गई है।
IIL का जवाब: चेतावनी को बताया अत्यधिक सतर्कतापूर्ण
इस बीच, इंडियन इम्यूनोलॉजिकल्स लिमिटेड ने अभयराब (R) को लेकर सामने आई रिपोर्टों पर अपना स्पष्टीकरण जारी किया है। कंपनी ने ऑस्ट्रेलियाई सलाह को अत्यधिक सतर्कतापूर्ण और अनुचित करार दिया है।
IIL के अनुसार, जनवरी 2025 में कंपनी ने वैक्सीन के एक विशिष्ट बैच (KA 24014) में अनियमितता की पहचान की थी। इसके बाद कंपनी ने तत्काल भारतीय नियामक एजेंसियों और कानून प्रवर्तन संस्थाओं को इसकी जानकारी दी। साथ ही औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई और पूरे मामले में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय किया गया।
कंपनी का कहना है कि वह वैक्सीन की गुणवत्ता, मरीजों की सुरक्षा और नियामकीय अनुपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और नकली उत्पादों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।#FakeVaccine
#AntiRabiesVaccine
#Abhayrab
#IndianImmunologicals
#HealthAlert
#AustraliaWarning
#PublicHealth
#VaccineSafety
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 19
Users Yesterday : 21
Users Last 7 days : 138