Home » राष्ट्रीय » उन्नाव दुष्कर्म मामला: कुलदीप सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत पर रोक

उन्नाव दुष्कर्म मामला: कुलदीप सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत पर रोक

Picture of haryanadhakadnews

haryanadhakadnews

उन्नाव दुष्कर्म मामले में सजायाफ्ता पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की कानूनी परेशानियां एक बार फिर बढ़ गई हैं। दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा दी गई जमानत पर सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी है, जिससे सेंगर को फिलहाल जेल में ही रहना होगा।

दरअसल, सीबीआई ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, जिसमें कुलदीप सेंगर को जमानत देने की अनुमति दी गई थी। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाते हुए उसे पलट दिया।

एक सप्ताह में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में कुलदीप सिंह सेंगर को नोटिस जारी करते हुए उनसे जवाब तलब किया है। अदालत ने पूर्व विधायक को अपना पक्ष रखने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। सेंगर को अगले सात दिनों के भीतर सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब दाखिल करना होगा।

फिलहाल, शीर्ष अदालत के इस आदेश के बाद कुलदीप सेंगर की रिहाई पर विराम लग गया है और वह जेल में ही रहेंगे।

#KuldeepSengar
#UnnaoRapeCase
#SupremeCourt
#CBI
#BreakingNews
#CrimeNews
#IndianJudiciary
#HighCourtOrder

haryanadhakadnews
Author: haryanadhakadnews

MY LOGIN

Leave a Comment

Poll

क्या आप \"Haryana Dhakad News.\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स