Home » देश विदेश » उत्तर प्रदेश » उत्तर प्रदेश की घटना: शाहजहांपुर में चार बच्चों की हत्या के बाद प‍िता ने भी दी जान

उत्तर प्रदेश की घटना: शाहजहांपुर में चार बच्चों की हत्या के बाद प‍िता ने भी दी जान

शाहजहांपुर में चार बच्चों की हत्या के बाद प‍िता ने भी दी जान
Picture of haryanadhakadnews

haryanadhakadnews

शाहजहांपुर में चार बच्चों की हत्या के बाद प‍िता ने भी दी जान
शाहजहांपुर में हत्या के बाद गांव के लोग।

धाकड़ न्यूज: उत्तर प्रदेश के शहजहांपुर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक बाप (राजीव) ने अपने चार बच्चों की धारदार हथियार (बांका)  से गला काटकर हत्या कर दी है। इसके बाद खूद ने भी पंखे के कुंडे में साड़ी के फंदे से लटक कर जान दे दी। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी मच गई। यह घटना रोजा थाना क्षेत्र के मानपुर गांव की है।

राजीव के पिता पृथ्वीराज ने बताया की दोपहर दो बजे के बाद खेत पर गन्ने की बोआई कराने चले गए। वीरवार सुबह आठ बजे घर वापस आए तो मेन गेट बंद था। आवाज लगाने के बाद भी कोई उत्तर नहीं आया तो दीवार फांदकर अंदर पहुंचे। सभी बच्चों की गर्दन कटी थी। कमरे में खाट पर मेरी पोती 12 वर्षीय कृति, नौ साल की सृष्टि, सात वर्षीय प्रगति और पांच वर्ष के रिषभ के शव खून से लथपथ पड़े थे। पास में ही बांका पड़ा था। कमरे में पंखे के कुंडे से साड़ी के फंदे से राजीव का शव लटका था। और साथ ही बताया कि राजीव की पत्नी क्रांति एक दिन पहले ही मायके गई थी। वह बरेली फतेहगंज पूर्वी के करौली गांव है।

पिता ने बताया राजीव स‍िर में चोट लगने से तनाव में रहता था

राजीव के पित पृथ्वीराज ने बताया कि मेरे बेटे के सिर में दो साल पहले चोट लग गई थी। उसके बाद से वह अक्सर मानसिक तनाव में आ जाता था। उसने ऐसी ही परिस्थिति में किसी बात पर नाराज होकर घटना को अंजाम दिया होगा।

 

शाहजहांपुर में चार बच्चों की हत्या के बाद प‍िता ने भी दी जान
मामले की जांच करती पुलिस
एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था। जिस तरह की परिस्थितियां हैं उससे साफ है कि राजीव ने ही बच्चों की हत्या करने के बाद अपनी जान दी है। परिवारिक विवाद भी सामने आया है। मृतक की पत्नी का मायके से आने का इंतजार किया जा रहा है। उसके बाद स्थिति साफ होगी।

 

 

haryanadhakadnews
Author: haryanadhakadnews

MY LOGIN

Leave a Comment

Poll

क्या आप \"Haryana Dhakad News.\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment