Home » राष्ट्रीय » आरजी कर केस: आंदोलन के चेहरे अनिकेत महतो ने डब्ल्यूबीजेडीएफ पर लगाए गंभीर आरोप

आरजी कर केस: आंदोलन के चेहरे अनिकेत महतो ने डब्ल्यूबीजेडीएफ पर लगाए गंभीर आरोप

Picture of haryanadhakadnews

haryanadhakadnews

बंगाल के सरकारी आरजी कर अस्पताल में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के खिलाफ चले आंदोलन का प्रमुख चेहरा रहे अनिकेत महतो ने शुक्रवार को बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाने के उद्देश्य से गठित वेस्ट बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फोरम (WBJDF) के गठन की प्रक्रिया न तो लोकतांत्रिक थी और न ही पारदर्शी।

अनिकेत महतो का कहना है कि न्यास के गठन के दौरान सभी सदस्यों को विश्वास में नहीं लिया गया, जिससे यह प्रक्रिया अनुचित हो गई। उन्होंने इसे आरजी कर पीड़िता और उसके परिजनों के साथ अन्याय करार दिया।

महतो ने बताया कि इसी कारण उन्होंने डब्ल्यूबीजेडीएफ के न्यासी मंडल से इस्तीफा दे दिया है। उल्लेखनीय है कि वेस्ट बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फोरम का गठन 9 अगस्त 2024 को किया गया था, जो महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी की घटना के ठीक एक दिन बाद अस्तित्व में आया था।

इस बयान के बाद आरजी कर मामले से जुड़े आंदोलन और फोरम की कार्यप्रणाली को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

#RGKarCase #AniketMahato #WBJDF #WestBengal #DoctorProtest #JusticeForDoctor #CrimeNews

haryanadhakadnews
Author: haryanadhakadnews

MY LOGIN

Leave a Comment

Poll

क्या आप \"Haryana Dhakad News.\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स