हरियाणा धाकड़, न्यूज : रोहतक के किलोई गांव में एक कार्यक्रम के दौरान बाल्टी से दूध पीकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अनोखा नजारा पेश किया। जब किलोई से आई महिलाएं सीएम नायब सिंह सैनी के लिए खास तौर पर बाल्टी भर दूध लाईं। महिलाएं बाल्टी लेकर ही मंच पर पहुंच गईं। सीएम ने भी उनका सत्कार करते हुए बाल्टी को ही मुंह लगाकर दूध पिया। इस दौरान माइक पर हो रही थी अनाउंसमेंट में कहा गया कि भीम की तरह ताकत बढ़ेगी। घोड़ों जैसा बल आएगा। मुख्यमंत्री की दूध पीते की इस तस्वीर को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। कह रहे हैं कि यह है असली हरियाणवी अंदाज।
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 19
Users Yesterday : 21
Users Last 7 days : 138