केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जोधपुर में शनिवार को कहा कि भारत 2047 तक आत्मनिर्भर, स्वदेशी और अपनी मातृभाषा को अपनाकर विकसित राष्ट्र बन सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में पिछले 11 वर्षों में भारत ने वैश्विक नेतृत्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।
शाह ने भारत की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए बताया कि आज हम दुनिया में चौथे नंबर का अर्थतंत्र हैं, हमारा निर्यात दोगुना हो गया है और देश अब चार ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था में शामिल हो चुका है। डिजिटल क्षेत्र में भारत का दबदबा बढ़ा है; दुनिया में होने वाले 100 डिजिटल लेन-देन में से आधे भारत में हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भारत मोबाइल निर्माण में दूसरे, स्टार्टअप क्षेत्र में तीसरे, दवाइयां बनाने और ऑटोमोबाइल उत्पादन में दुनिया में तीसरे स्थान पर है।
इस अवसर पर जयपुर में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में अमित शाह ने 9,000 से अधिक पुलिस कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे। इसमें लगभग ढाई हजार महिला कांस्टेबल शामिल हैं। शाह ने कहा कि ये नियुक्तियां किसी सिफारिश के आधार पर नहीं बल्कि पूरी योग्यता और पारदर्शिता के आधार पर की गई हैं। उनका कहना था कि किसी राज्य की प्रगति उसी समय संभव है जब नियुक्तियां निष्पक्षता और पारदर्शिता से की जाएं।
#AmitShah #2047Vision #SelfReliantIndia #Swadeshi #DigitalIndia #IndiaExports #PoliceRecruitment #WomenConstables
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 19
Users Yesterday : 21
Users Last 7 days : 138