हरियाणा धाकड़ न्यूज : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए करनाल निवासी भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिवार को 50 लख रुपए तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी ने नौकरी देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने वादा किया है कि विनय नरवाल के माता-पिता परिवार के जिस सदस्य को चाहेंगे उसे सरकार की नीति के अनुसार नौकरी दी जाएगी। 22 अप्रैल को पहलगाम में निहत्थे पर्यटकों पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। जिसमें छुट्टी मनाने गए करनाल निवासी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल बलिदान हो गए थे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आतंकवादियों के इस कारयतापूर्ण कृत की सख्त शब्दों में निंदा की है। साथ ही दोहराया है कि पाकिस्तानी नागरिक को हर हाल में रविवार शाम तक प्रदेश से बाहर जाना होगा। चिकित्सा वीजा धारकों को 29 अप्रैल तक यहां से बाहर जाना होगा। यह समय सीमा लंबी अवधि के वीजा राजनयिक वीजा अथवा आधिकारिक वीजा रखने वाले पाकिस्तान नागरिकों पर लागू नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ रहे 1157 कश्मीरी विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया है।
लेफ्टिनेंट के परिवार से मिलकर भावुक हुई महिला आयोग अध्यक्ष

हरियाणा महिला आयोग के अध्यक्ष रेणु भाटिया शनिवार को करनाल में लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के घर पहुंची परिवार से मिलने के बाद उनके आंखों में आंसू निकल आए उन्होंने कहा कि मैं कश्मीर की बेटी हूं बचपन में मैने आतंकवाद का दर्द झेला है।
पंजाबी सिंगर मनकीरत लेफ्टिनेंट के घर पहुंचे

पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख शुक्रवार देर रात करनाल के सेक्टर 7 स्थित पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के घर पहुंचे। इस दौरान परिवार से मिलकर उन्होंने शोक जताया। मीडिया से बातचीत में मनकीरत ने कहा यह केवल एक परिवार की क्षति नहीं बल्कि पूरे देश की क्षति है ऐसा लग रहा है कि जैसे विनय हमारे ही परिवार का बच्चा था।
For More Latest News:https://haryanadhakadnews.com
व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12

Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN