हरियाणा धाकड़ न्यूज: 22 साल की एक लड़की का दावा है कि वह रोजाना फ्लाइट लेकर 1,000 किलोमीटर दूर स्थित अपने कॉलेज पढ़ाई करने जाती है ऐसा वह पिछले 4 साल से कर रही है। इसके लिए यह लड़की प्रतिदिन ₹20000 खर्च कर रही है।
आमतौर पर आपने छात्रों को बस, मेट्रो, लोकल ट्रेन, या फिर खुद की गाड़ी से कॉलेज आना जाना करते हुए देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कोई हवाई जहाज से कॉलेज आता-जाता हो। दरअसल जापान की 22 साल की एक लड़की Yuzuki nakashima कुछ इसी वजह से इंटरनेट पर इन दिनों खूब चर्चा में है। फ्लाइट लेकर कॉलेज जाती है जिसके लिए वह हर दिन ₹20000 खर्च कर रही है जाहिर है पढ़कर आप चौंक गए होंगे लिए जानते हैं ऐसा क्यों करती है।
एक क्लास मिस नहीं करती है
युजुकी जापान की जिस यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट है वह फुकुओका में है, जो उनके टोक्यो स्थित घर से तकरीबन 1000 किलोमीटर दूर है। लेकिन इसके बावजूद वह अपनी एक भी क्लास मिस नहीं करती और हर दिन 4 घंटे की उड़ान भरकर कॉलेज अप-डाउन करती है। आपके मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि युजुकी फुकुओका में भी रहकर पढ़ाई कर सकती है फिर बेवजह इतनी परेशानी क्यों हो रही है।

जापानी गर्ल ग्रुप सकूराजाका 46 हिस्सा
दरअसल युजुकी पैसे से एक पॉप सिंगर है और लोकप्रिय जापानी गर्ल ग्रुप “सकूराजाका 46” का हिस्सा है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपना करियर के कारण वह टोक्यो में रहती है इसके साथ ही कॉलेज स्टूडेंट भी है। और वह नहीं चाहती कि उनका करियर उनकी शिक्षा के आड़े आए।हाल ही उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर एक ब्लॉग में खुलासा किया कि उन्होंने पढ़ाई और सिंगिंग करियर के बीच संतुलन बनाने का एक नया तरीका खोज लिया है उन्होंने बताया कि वह रोज टोक्यो से फुकुओका का के बीच 4 घंटे का हवाई सफर करती है। ताकि कॉलेज की क्लास अटेंड कर सके।

युजुकी का अधिकांश समय हवाई सफर में बितता है
युजुकी ने बताया कि उनके दिन की शुरुआत 5:00 बजे होती है फिर सुबह 6:00 का की पहली फ्लाइट लेने के लिए वह टोक्यो हनेडा एयरपोर्ट पहुंचती है। इसके बाद सुबह 9:30 बजे फुकुओका के किताकीयुशू हवाई अड्डा पर पहुंचते ही कैंपस के लिए बस लेती है उन्होंने बताया कि उनका अधिकांश समय हवाई सफर में बितता है, इसलिए वह दौरान अपना होमवर्क भी पूरा करती है।
रोजाना 20,000 का खर्च कर रही है
साउथ चीन मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार युजुकी की सुपरकंप्यूटिंग लाइफस्टाइल इतनी सस्ती नहीं है। क्योंकि एक तरफ से उनकी यात्रा की लागत 15000 येन (लगभग 9000 रुपये) से अधिक है। इस हिसाब से देखा जाए तो वह रोजाना केवल कॉलेज आने जाने में ही लगभग ₹20000 खर्च कर रही है। वहीं घर लौटकर भी आराम नहीं करती है। वह देर शाम तक ज्यादातर समय डांसिंग रियाज करने में बिताती है आपको जानकर को हैरानी होगी पिछले 4 साल से युजुकी की दिनचर्या है।
For more latest news: https://haryanadhakadnews.com

Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN