Home » हरियाणा » 152-डी हिसार हाईवे पर दर्दनाक हादसा: पिता की क्रिया से लौट रहे युवक की मौत, कार चालक फरार

152-डी हिसार हाईवे पर दर्दनाक हादसा: पिता की क्रिया से लौट रहे युवक की मौत, कार चालक फरार

152-डी हिसार हाईवे पर दर्दनाक हादसा:
Picture of haryanadhakadnews

haryanadhakadnews

152-डी हिसार हाईवे पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहित कालड़ा के रूप में हुई है, जो अपने पिता की क्रिया कर हरिद्वार से लौट रहा था। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पटियाला (पंजाब) के राजपुरा निवासी जगदीश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी आढ़त की दुकान है, जहां उनका भांजा मोहित कालड़ा काम करता था। मोहित के पिता अनिल कुमार का 14 दिसंबर को निधन हो गया था। पिता के निधन के बाद मोहित 23 दिसंबर को दोपहर करीब 12 बजे बस के माध्यम से हरिद्वार गया था, जहां उसने अपने पिता की क्रिया संपन्न की।

जगदीश कुमार के अनुसार, क्रिया के बाद जब मोहित समय पर वापस नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। मोहित के पास मोबाइल फोन नहीं होने के कारण उससे संपर्क भी नहीं हो सका। इसी दौरान परिजन राजपुरा सिटी थाना पहुंचे, जहां गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के प्रयास के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि अंबाला में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हुई है।

सूचना मिलने के बाद 25 दिसंबर को परिजन बलदेव नगर थाना पहुंचे, जहां शव की शिनाख्त करवाई गई। जांच में मृतक की पहचान मोहित कालड़ा के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, 24 दिसंबर को मोहित हाईवे 152-डी पर हिसार की ओर फ्लाईओवर के पास सदोपुर गांव के नजदीक पैदल जा रहा था।

इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी, जिसके बाद चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुटी हुई है।

haryanadhakadnews
Author: haryanadhakadnews

MY LOGIN

Leave a Comment

Poll

क्या आप \"Haryana Dhakad News.\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment