Home » लेटेस्ट न्यूज़ » अंबाला बलदेव नगर थाने को उड़ाने की अंतरराष्ट्रीय साजिश बेनकाब, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आया विस्फोटक

अंबाला बलदेव नगर थाने को उड़ाने की अंतरराष्ट्रीय साजिश बेनकाब, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आया विस्फोटक

Picture of haryanadhakadnews

haryanadhakadnews

अंबाला शहर के बलदेव नगर थाना को ब्लास्ट से उड़ाने की साजिश के पीछे अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के शामिल होने के संकेत सामने आने लगे हैं। जांच में खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से विस्फोटक सामग्री भारत भेजी गई थी, जिसे पंजाब के फिरोजपुर क्षेत्र में झाड़ियों के बीच छिपाकर रखा गया। इस विस्फोटक का इस्तेमाल हरियाणा के किसी बड़े थाने को निशाना बनाने की योजना के तहत किया जाना था।

इस साजिश को अंजाम देने के लिए फिरोजपुर निवासी दो सगे भाइयों, सौरभ और आकाश, को लालच देकर फंसाया गया। जांच एजेंसियों के मुताबिक, दोनों भाइयों की फेसबुक के माध्यम से विदेश में कुछ लोगों से पहचान हुई थी। इसके बाद उनके मोबाइल फोन पर लगातार इंटरनेशनल कॉल आने लगीं।

आरोप है कि विदेश में बैठे साजिशकर्ताओं ने दोनों भाइयों के बैंक खातों में दो-तीन किश्तों में करीब एक लाख रुपये ट्रांसफर किए और उन्हें एक पुरानी कार खरीदने के निर्देश दिए। इसके साथ ही आगे और रकम देने तथा विदेश में सेटल कराने का झांसा भी दिया गया।

सुरक्षा एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा इसका सीधा कनेक्शन किन अंतरराष्ट्रीय आतंकी या आपराधिक संगठनों से जुड़ा है।

#AmbalaBlastPlot #BaldevNagarPoliceStation #PakistanDrone #InternationalConspiracy #HaryanaSecurity #PunjabNews

haryanadhakadnews
Author: haryanadhakadnews

MY LOGIN

Leave a Comment

Poll

क्या आप \"Haryana Dhakad News.\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment