Home » हरियाणा » हरियाणा का राज्य गीत: जय जय जय हरियाणा… स्कूल-कॉलेज में भी होगा लागू

हरियाणा का राज्य गीत: जय जय जय हरियाणा… स्कूल-कॉलेज में भी होगा लागू

हरियाणा का राज्य गीत
Picture of haryanadhakadnews

haryanadhakadnews

 

धाकड़ गीत, हरियाणा: हरियाणा को आधिकारिक रूप से अपना राज्य गीत मिल गया। शुक्रवार को बजट सत्र के आखिरी दिन जय जय जय हरियाणा राज्य गीत सर्वसम्मति से पास हो गया। सत्र के दौरान पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आग्रह पर विधानसभा में सभी विधायकों, अधिकारियों व दर्शकों ने खड़े होगीत को सुना। सता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष ने भी जमकर राज्य गीत की सराहना की। विधायकों ने इस मौके पर सुझाव दिया कि राज्य गीत को स्कूल व कॉलेजों में भी लागू करना चाहिए। जिस तरह राष्ट्रगान को आदर और सम्मान दिया जाता है ठीक उसी तरह राज्य गीत के भी कुछ नियम व एजवाइजरी जारी होनी चाहिए। इस पर विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि नियमों व गाइडलाइंस के लिए विधायकों की कमेटी बनाई जाएगी। साथ ही कहा कि गीत बनाने में कई लोगों का योगदान रहा। गीत को लेकर कई सुझाव आए उन सुझावों पर हमने विचार कर अन्य शब्द शामिल करा दिए।

ये है राज्य गीत

जय जय जय हरियाणा, जय जय जय हरियाणा।
पावन धरती वेदों की, जहां हुआ हरि का आणा।।
जय जय जय हरियाणा, जय जय जय हरियाणा।

गीता ज्ञान धरोहर इसकी, महाभारत इतिहास।
मुकुट शिवालिक आधार अरावली, यमुना बहती पास।।
मौज मनावैं, कातक न्हावैं, पूरी मन की आस।
सरस्वती के अमृत रस का, यहीं सदा है वास।।
सादा जीवन सादा बाणा, दूध दही का खाणा।
जय जय जय हरियाणा, जय जय जय हरियाणा।

छैल छबीले मर्द निराले, सुन्दर स्याणी नार।
होली, दिवाली, ईद, गुरपुरब, मनते तीज त्योहार।।
भाईचारा जग से न्यारा, बढ़े प्यार में प्यार।
दिन दूणा अर रात चौगुणा, शिक्षा और व्यापार।।
बजते डेरू, ढोल, नगाड़े, सांग, रागणी गाणा।
जय जय जय हरियाणा, जय जय जय हरियाणा।

उपजाते हैं फसल सुनहरी, खेतों बीच किसान।
खेल खिलाड़ी मैडल लाकर करें देश का मान।।
सीमाओं पर हरदम चौकस यहां के वीर जवान।
छोटा सा प्रदेश, देश की अजब निराली शान।।
अतिथि देवो भवः यहां सेवा धर्म निभाणा।
जय जय जय हरियाणा, जय जय जय हरियाणा।
जय जय जय हरियाणा, जय जय जय हरियाणा।।

बता दें कि हरियाणा के राज्य गीत को पानीपत के डॉ. बालकिशन शर्मा ने लिखा है। इसके गीतकार डा. श्याम शर्मा हैं। इस गीत को फाइनल करने के लिए कमेटी की कुल 12 बैठकें हुई। कमेटी के पास कुल 204 राज्य गीत पहुंचे थे।

 

haryanadhakadnews
Author: haryanadhakadnews

MY LOGIN

Leave a Comment

Poll

क्या आप \"Haryana Dhakad News.\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स